Bareilly News: अभिनेत्री सपना सिंह का बेटा सागर बरेली में अपने मामा के घर रहता था। वह शनिवार से लापता था। रविवार को उसका शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ‘क्राइम पेट्रोल’ समेत कई टीवी सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर गंगवार का शव बरेली के इज्जतनगर इलाके में मिला। सागर यहां अपने मामा के घर रहता था। वह शनिवार से लापता था। रविवार को उसका शव अधलखिया गांव के समीप नाले से बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद सागर की मां सपना सिंह मुंबई से बरेली पहुंच गई हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
